Do you want to subscribe our notifications ?

Horoscope Today 21 August 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

By Riya Kumari

Published on:

Horoscope Today: 21 August 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

सोशल संवाद / डेस्क : Horoscope 21 August 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

यह भी पढे : Horoscope Today: 20 August 2026 : इन 4 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

1. मेष राशि (Aries Horoscope)

आज मेष राशि वालों को काम में सावधानी बरतनी चाहिए। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। निवेश करने से आज बचना बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में दिन ठीक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

2. वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। कारोबार में लाभ मिल सकता है। किसी पुराने व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

3. मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

मिथुन राशि वालों को आज चोट या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से बचकर रहना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में अच्छी स्थिति रहेगी। कारोबार में लाभ के योग हैं।

4. कर्क राशि (Cancer Horoscope)

कर्क राशि वालों को आज भावुक होकर फैसला लेने से बचना चाहिए। प्रेम संबंधों में छोटी बात पर बहस हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा।

5. सिंह राशि (Leo Horoscope)

सिंह राशि वालों के लिए जमीन, मकान या वाहन से जुड़ा कोई अच्छा मौका मिल सकता है। हालांकि परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में थोड़ा धैर्य रखें।

6. कन्या राशि (Virgo Horoscope)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में सफलता मिल सकती है और रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

7. तुला राशि (Libra Horoscope)

तुला राशि वालों की आमदनी बढ़ सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। हालांकि आज किसी को पैसे उधार देने से बचें। कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।

9. धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

धनु राशि वालों का मन आज थोड़ा परेशान रह सकता है। बेवजह की चिंता से बचें। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सुधार होगा। कारोबार सामान्य से अच्छा रहेगा।

10. मकर राशि (Capricorn Horoscope)

मकर राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। नौकरी और कारोबार में लाभ के संकेत हैं।

11. कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

कुंभ राशि वालों को काम में सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। कारोबार अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है।

12. मीन राशि (Pisces Horoscope)

मीन राशि वालों के लिए आज भाग्य का साथ रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। नौकरी और कारोबार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम और स्वास्थ्य के लिए दिन अच्छा रहेगा।

Riya Kumari

Exit mobile version