Do you want to subscribe our notifications ?

Today 29 June Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

By Riya Kumari

Published on:

Today 29 June Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

धर्म संवाद / डेस्क : Horoscope 29 जून 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

यह भी पढे : Today 28 June Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

मेष राशि (Aries Horoscope)

आज जीवनसाथी के साथ व्यवहार में संयम रखना जरूरी होगा। कटु शब्द रिश्तों में तनाव बढ़ा सकते हैं। यदि मन अशांत हो तो वातावरण बदलने का प्रयास करें। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें, अन्यथा आर्थिक नुकसान संभव है। कार्यस्थल पर कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। पुराने शौक पूरे करने का अवसर मिलेगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय: गरीब कन्याओं को सुगंधित सफेद मिठाई का दान करें, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

भागदौड़ के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आय में वृद्धि के संकेत हैं, हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मानसिक तनाव कम करेगा। प्रेम संबंधों में भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सीमित सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है, जिससे मन उदास रहेगा।

उपाय: सफेद संगमरमर से बनी कोई वस्तु अपने प्रिय को भेंट करें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

काम का दबाव और थकान महसूस हो सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें और बचत पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग आपको नई ऊर्जा देगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। करियर में बाधा बनने वाले लोग पीछे हटेंगे। आज स्वयं के लिए समय निकालने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

बेवजह की चिंता मानसिक शांति भंग कर सकती है। व्यापारियों को यात्रा के दौरान धन की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। जीवनसाथी आपका सम्मान बढ़ाएगा।

उपाय: उबले हुए मूंग का दान किसी जरूरतमंद को करें।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मजबूती आएगी। बच्चे भी परिवार में सकारात्मक माहौल का आनंद लेंगे। अनावश्यक खर्च से बचें। धार्मिक यात्रा या रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। नई योजनाएं भविष्य में लाभ देंगी।

उपाय: घर से निकलते समय माथे पर लाल तिलक लगाएं।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

नई उम्मीदें और सकारात्मक सोच आपका आत्मविश्वास बढ़ाएंगी। निवेश से पहले हर पहलू पर विचार करें। परिवार के साथ समय बिताना आवश्यक रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी ईमानदारी और स्पष्टता की सराहना होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे।

उपाय: पुराने कपड़े और बेकार सामान घर से बाहर निकालें।

तुला राशि (Libra Horoscope)

मानसिक तनाव दूर करने के लिए सकारात्मक सोच अपनाएं। किसी करीबी से विवाद कानूनी रूप ले सकता है, इसलिए संयम रखें। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम और निकटता बढ़ेगी।

उपाय: विद्वानों और न्यायप्रिय लोगों का सम्मान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

तनाव से बचने के लिए परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं। पुराने पैसे वापस मिलने या नए निवेश का अवसर मिल सकता है। प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और लोग आपकी राय को महत्व देंगे। कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें।

उपाय: मांस और मदिरा से दूरी बनाए रखें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बैठने का सही तरीका अपनाएं। आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार की सलाह को महत्व दें। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचें। बच्चों के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

उपाय: तांबे के पात्र में गुलाब के फूल सजाकर घर में रखें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

यात्रा और सामाजिक गतिविधियां आपको खुशी देंगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। बुजुर्गों का सम्मान करें और अनावश्यक बहस से बचें। आईटी और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी से कोई सुखद सरप्राइज मिलने के संकेत हैं।

उपाय: बेडरूम की दक्षिण दिशा में लाल रंग का जीरो वाट बल्ब जलाएं।

कुम्भ राशि (Aquarius Horoscope)

किसी मित्र का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, लेकिन धैर्य रखें। अचानक धन लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी। छात्रों को समय का सदुपयोग करना चाहिए।

उपाय: जेब में लाल रंग का रुमाल रखें।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आपकी मेहनत और तेज कार्यशैली सफलता दिलाएगी। नए विचारों को अपनाने से करियर में प्रगति होगी। आय बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। कारोबार से समय निकालकर परिवार के साथ समय बिताएं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

उपाय: अच्छे आचरण और सत्यनिष्ठा का पालन करें, इससे पारिवारिक सुख और सम्मान में वृद्धि होगी।

Riya Kumari

Exit mobile version