Do you want to subscribe our notifications ?

Today 26 June Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

By Riya Kumari

Published on:

Today 26 June Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

धर्म संवाद / डेस्क : Horoscope 26 जून 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

यह भी पढे : Today 25 June Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज नकारात्मक सोच और दूसरों के प्रति गलत भाव रखने से बचें। ऐसे विचार मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं और आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित करेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें और केवल आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करें। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होने की संभावना है। बच्चों के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।

उपाय: विष्णु या मां दुर्गा के मंदिर में कांसे का बर्तन दान करें। इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन यात्रा के दौरान थकान महसूस हो सकती है। आर्थिक लाभ पाने की इच्छा प्रबल रहेगी, हालांकि खर्चों पर ध्यान देना जरूरी होगा। किसी बीमार रिश्तेदार का हालचाल लेने जाएं। प्रेम जीवन में साथी आपको किसी खास अंदाज में सरप्राइज दे सकता है। कार्यस्थल पर बातचीत के दौरान संयम रखें, क्योंकि एक छोटी गलती आपकी छवि प्रभावित कर सकती है। परिवार के साथ बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।

उपाय: लाल चंदन मिलाकर स्नान करें, इससे नौकरी और व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज आत्मविश्वास और ऊर्जा भरपूर रहेगी। हालांकि दिन की शुरुआत में आर्थिक नुकसान की संभावना है, इसलिए लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी मित्र को आपकी सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी और अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों के लिए लाभदायक दिन है। सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पत्नी का सम्मान करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज उम्मीदों से भरा दिन रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से धन बचत को लेकर महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। घर में किसी आयोजन या पार्टी का माहौल बन सकता है। प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा।

उपाय: रात को सिरहाने दूध से भरा बर्तन रखें और सुबह किसी पेड़ की जड़ में अर्पित करें।

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

शक और भ्रम से दूर रहें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। मेहनत और धैर्य से आपके लक्ष्य पूरे होंगे। खाली समय में किसी पुरानी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा।

उपाय: भैरव जी की पूजा करें, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आज आपकी सफलता खुशी लेकर आएगी। धन वापसी या आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। पढ़ाई और करियर के बीच संतुलन बनाए रखें। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को पहचान और सम्मान मिलेगा। समय का सही उपयोग करें, अन्यथा मन अशांत रह सकता है। जीवनसाथी की ओर से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है।

उपाय: किसी गुरु या साधु को पीले या भगवा वस्त्र भेंट करें।

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

आज आपकी इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी और कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने में सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिलेंगे। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव आपके पक्ष में रहेगा। गृहणियां खाली समय में मनोरंजन का आनंद लेंगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा।

उपाय: कांसे का कड़ा धारण करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति मिलेगी। धन लाभ के साथ दान-पुण्य करने का भी अवसर मिलेगा। बच्चों के साथ नरमी से पेश आएं। प्रेम संबंधों में ताजगी बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमत्ता सफलता दिलाएगी। परिवार के साथ घूमने या फिल्म देखने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा।

उपाय: भैरव जी के सामने दीपक जलाएं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

क्रोध और विवाद से बचें। संतान की शिक्षा पर खर्च बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी राय को महत्व मिलेगा। घर लौटकर पसंदीदा कार्य करने से मानसिक शांति मिलेगी। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव संभव है, इसलिए धैर्य रखें।

उपाय: हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

पुरानी योजनाओं की सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। करियर और शिक्षा के बीच संतुलन बनाए रखें। प्रेम जीवन में सोच-समझकर निर्णय लें। अनुभवी लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। जीवनसाथी की मुस्कान आपका तनाव दूर कर सकती है।

उपाय: अपने इष्टदेव की कांसे या सोने की प्रतिमा धर्मस्थल में दान करें।

कुम्भ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आउटडोर गतिविधियां और योग आपके लिए लाभदायक रहेंगे। आर्थिक लाभ मिलने के साथ दान-पुण्य करने का अवसर मिलेगा। परिवार को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यात्रा प्रेम संबंधों को मजबूत करेगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। जीवनसाथी के साथ बिताया समय आपको पुराने सुनहरे दिनों की याद दिलाएगा।

उपाय: भोजन करते समय सोने के चम्मच का प्रयोग करना शुभ माना गया है।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

आज आराम करने और तनाव दूर करने का अच्छा अवसर मिलेगा। निवेश से भविष्य में आर्थिक लाभ होगा। परिवार के लोगों के साथ संवेदनशील विषयों पर चर्चा करने से बचें। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता थोड़ी देर से मिलेगी, लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है। नए विचारों से लाभ मिलेगा और वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

उपाय: पार्वती मंगल स्तोत्र का पाठ करें, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

Riya Kumari

Exit mobile version