धर्म संवाद / डेस्क : Horoscope 04 जुलाई 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
यह भी पढे : Today 01 जुलाई Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा
मेष राशि (Aries Horoscope)
आज खुद को काम के दबाव से थोड़ा दूर रखकर आराम करने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में समझदारी से लिया गया फैसला नुकसान को भी लाभ में बदल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक बातचीत से मन हल्का रहेगा। जीवनसाथी या प्रियजन की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। अपनी कमजोरियों पर काम करने से भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे।
उपाय: पिता या पिता समान व्यक्ति का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
पुरानी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आय में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। बच्चों के साथ धैर्य और प्रेम से पेश आएं। दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है, जिसे समझदारी से सुलझाएं। परिवार के वरिष्ठों की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
उपाय: चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए धूम्रपान जैसी आदतों से दूरी बनाएं। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। शाम का समय जीवनसाथी के साथ यादगार रहेगा।
उपाय: घर में सफेद सुगंधित फूल लगाएं और उनकी देखभाल करें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
नकारात्मक सोच से दूरी बनाकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। अनावश्यक खर्चों से बचें और सेहत पर विशेष ध्यान दें। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद अपने लिए समय निकाल पाएंगे। जीवनसाथी के साथ पुराने खूबसूरत पल याद करने का अवसर मिलेगा।
उपाय: सफेद रंग के वस्त्र अधिक पहनें।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
दूसरों की सफलता से प्रेरणा लें और अपने रचनात्मक विचारों का उपयोग करें। अतिरिक्त आय के नए अवसर मिल सकते हैं। बच्चों की उपलब्धियां गर्व महसूस कराएंगी। जरूरतमंदों की मदद करने से सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग की अपेक्षा पूरी न होने पर धैर्य रखें।
उपाय: सुबह-शाम 11 बार “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करें। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक साबित होगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर सकती है।
उपाय: हनुमान मंदिर में लाल मिर्च, मसूर की दाल और लाल फूल अर्पित करें।
तुला राशि (Libra Horoscope)
दूसरों के साथ खुशियां साझा करने से मानसिक शांति मिलेगी। सट्टेबाजी या जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाएं। प्रियजन के साथ संबंध और मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ दिल की बात साझा करने के लिए दिन अनुकूल है। आलस्य छोड़कर कार्यों पर ध्यान दें।
उपाय: नीम या बबूल की दातून करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
खुद की बेवजह आलोचना करने से बचें। घर की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। लंबी यात्रा के योग हैं, जो लाभदायक साबित होगी। बच्चों के साथ बिताया समय आपको सुकून देगा।
उपाय: किसी जरूरतमंद महिला को दूध का दान करें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
हृदय संबंधी समस्याओं से बचने के लिए खानपान पर ध्यान दें। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। माता-पिता का सहयोग नई योजनाओं में सफलता दिलाएगा। दांपत्य जीवन में पुरानी बातों को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए संयम रखें।
उपाय: लाल या भूरे रंग की गाय को गुड़ वाली रोटी खिलाएं।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज आपका व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा। फिजूलखर्ची से बचें और बचत पर ध्यान दें। प्रियजन की भावनाओं का सम्मान करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापारियों के लिए कर्मचारियों के साथ बेहतर संबंध बनाने का अच्छा दिन है।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
कुम्भ राशि (Aquarius Horoscope)
आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। उधार देने से बचें। मित्रों और अजनबियों दोनों पर आंख बंद कर भरोसा न करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
उपाय: नियमित स्नान करें और स्वच्छता बनाए रखें।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में बिना सलाह के कोई बड़ा फैसला न लें। प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है। जरूरी काम पूरे करने के बाद भी समय का सही उपयोग करने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ दिन यादगार बन सकता है।
उपाय: हमेशा सच बोलें और ईमानदारी का पालन करें।






