धर्म संवाद / डेस्क : Horoscope 25 जुलाई 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
यह भी पढे : Today 24 जुलाई Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा
मेष राशि (Aries Horoscope)
आज डर और नकारात्मक सोच से दूरी बनाकर रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, लेकिन बातचीत में संयम रखें। जीवनसाथी के साथ हंसी-मजाक का माहौल रहेगा।
शुभ उपाय: काले चने, काले उड़द, काले वस्त्र और सरसों के तेल का दान करें।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आत्मविश्वास बनाए रखें और अपने विचार खुलकर रखें। पुराने उधार से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से मन परेशान हो सकता है। प्रेम जीवन में अचानक बदलाव संभव है। खाली समय में पुस्तक पढ़ना मानसिक शांति देगा।
शुभ उपाय: इष्टदेव को पीले पुष्प अर्पित करें।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज बाहरी गतिविधियां और व्यायाम आपके लिए लाभदायक रहेंगे। माता पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। भविष्य की योजनाएं बन सकती हैं, लेकिन शाम तक कार्यक्रम बदल भी सकते हैं।
शुभ उपाय: किसी भी शुभ कार्य में बाधा डालने से बचें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
पुरानी समस्याएं दोबारा सामने आ सकती हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दोस्तों के साथ शाम आनंददायक रहेगी।
शुभ उपाय: कुत्ते को रोटी खिलाएं।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करें। यदि किसी से उधार लिया है तो उसे लौटाने का प्रयास करें। परिवार से खुशखबरी मिल सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ उपाय: आटे में काले-सफेद तिल मिलाकर मछलियों को खिलाएं।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
सेहत का विशेष ध्यान रखें और खान-पान में संतुलन बनाए रखें। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों को समय पर पूरा करें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ उपाय: हरे तोते-तोती के जोड़े को मुक्त करवाएं।
तुला राशि (Libra Horoscope)
दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करें। आर्थिक मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन धैर्य रखें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा मानसिक शांति दे सकती है।
शुभ उपाय: स्नान से पहले नाभि में तेल लगाएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज का दिन मौज-मस्ती और परिवार के साथ समय बिताने का है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताएंगे।
शुभ उपाय: किसी धार्मिक स्थल पर ध्वज दान करें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। नए आय के स्रोत खुल सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और शॉपिंग का भी योग बन सकता है।
शुभ उपाय: काली चींटियों को आटा या चारा डालें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन काम का दबाव महसूस हो सकता है। धन बचाने की नई योजना बना सकते हैं। परिवार में सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी।
शुभ उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं या दान दें।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। निवेश सोच-समझकर करें। परिवार की अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें। मोबाइल और टीवी पर समय बर्बाद करने से बचें।
शुभ उपाय: बिना धोए कपड़ों को दोबारा पहनने से बचें।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए सुबह की सैर करें। घर से निकलते समय बड़ों का आशीर्वाद लें। परिवार में खुशखबरी मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा।
शुभ उपाय: काले चने, काले उड़द, काले वस्त्र और सरसों के तेल का दान करें।






