धर्म संवाद / डेस्क : Horoscope 21 जुलाई 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
यह भी पढे : Today 20 जुलाई Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा
मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
आज आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेने का दिन है। अपनी समझ पर भरोसा रखें और बिना झिझक आगे बढ़ें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। पुराने मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कारोबार में साझेदारों से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। जीवनसाथी का सहयोग और स्नेह आपको खुशी देगा।
उपाय: भगवान विष्णु के आठ नामों का जाप करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
आज भ्रम की स्थिति दूर होगी और नए अवसर मिल सकते हैं। अनावश्यक खर्चों से बचें। आपकी प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण लोगों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर आपकी मेहनत भारी पड़ेगी। विवादों से दूरी बनाए रखें।
उपाय: मांस, मदिरा और गलत संगति से दूर रहें।
मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच लेकर आएगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आर्थिक रूप से लाभदायक साबित हो सकती है। परिवार में बातचीत सोच-समझकर करें। प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी रखें। यात्रा के दौरान सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान दें।
उपाय: गाय को हल्दी लगे आलू खिलाएं।
कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। नौकरी और व्यापार में आपके काम की सराहना होगी। जीवनसाथी से किसी बात को छिपाने से बचें।
उपाय: गणेश मंदिर में मूंग के लड्डू चढ़ाकर बच्चों में बांटें।
सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
तनाव को खुद पर हावी न होने दें। लंबे समय से रुका लोन या वित्तीय कार्य पूरा हो सकता है। परिवार से अच्छी खबर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा।
उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
सिर्फ कल्पनाओं में समय न गंवाएं, मेहनत से ही सफलता मिलेगी। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। निजी बातें दूसरों से साझा करने से बचें। प्रेम संबंधों में धैर्य रखें। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
उपाय: सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार करें।
तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों को निजी रखें। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभाएं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा।
उपाय: जरूरतमंद छात्रों की पढ़ाई में सहयोग करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। कारोबार में आर्थिक लाभ के संकेत हैं। बच्चों की प्रगति से खुशी मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें।
उपाय: ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें।
धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और दिन उत्साह से भरा रहेगा। आर्थिक मामलों में परिवार की सलाह फायदेमंद होगी। घर में मेहमानों का आगमन खुशियां लाएगा। अनुभवी लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। समय का सही उपयोग करें।
उपाय: घर में हरे रंग के पत्थर या हरा मार्बल रखें।
मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
आज कुछ निर्णयों को लेकर असमंजस रह सकता है। भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े नए संपर्क बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में दिखावे से बचें। जीवनसाथी के साथ पुराने यादगार पल ताजा होंगे।
उपाय: चांदी के आभूषण धारण करें।
कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
शरीर और मन को आराम देना जरूरी है। लंबे समय से अटका धन मिलने के योग हैं। परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। जीवनसाथी को समय देने का प्रयास करें।
उपाय: भोजन करते समय पूर्व दिशा की ओर मुख करें।
मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)
आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन बचाने की कोशिश फिलहाल सफल नहीं हो सकती, लेकिन चिंता की जरूरत नहीं है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें। व्यापार में पुराने निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बितेगा।
उपाय: स्नान के बाद सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
