Today 18 जुलाई Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

By Riya Kumari

Published on:

Today 18 जुलाई Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

धर्म संवाद / डेस्क : Horoscope  18 जुलाई 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

यह भी पढे : Today 17 जुलाई Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

मेष राशि (Aries Horoscope)

आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने और मनोरंजन के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, अनावश्यक खर्चों से बचें और पारिवारिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें। प्रेम जीवन में कोई खास मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और पुराने मित्र से बातचीत का मौका मिल सकता है।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

शुभ उपाय: तांबे या सोने के पात्र में पानी पीएं।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

मानसिक तनाव से बचने के लिए सकारात्मक सोच अपनाएं। मेहनत का फल आर्थिक लाभ के रूप में मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दिन के अंत में किसी करीबी से मुलाकात मन को सुकून देगी।

शुभ उपाय: शिवलिंग पर लस्सी अर्पित करें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार या दोस्तों के साथ बाहर भोजन का कार्यक्रम बन सकता है।

शुभ उपाय: अपने इष्टदेव को पीले पुष्प अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आपकी मेहनत और सकारात्मक सोच सफलता दिला सकती है। निवेश के लिए दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें और रिश्तों को समय दें। जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा।

शुभ उपाय: छोटी कन्याओं को मिठाई या चॉकलेट बांटें।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज खेलकूद और फिटनेस पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते और मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में समझदारी से काम लें।

See also  Horoscope : जानें कैसा होगा आपका आज का दिन

शुभ उपाय: ‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात पर मतभेद हो सकता है।

शुभ उपाय: प्रियजन से मिलने से पहले हरी इलायची खाएं।

तुला राशि (Libra Horoscope)

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खासकर रक्तचाप के मरीज सावधानी बरतें। निवेश सोच-समझकर करें। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा।

शुभ उपाय: इत्र, कपूर या अगरबत्ती का दान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। सही लोगों की संगति आपको आगे बढ़ाएगी।

शुभ उपाय: फलदार पौधे लगाएं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

परिवार का सहयोग तनाव दूर करेगा। अनुभवी लोगों की सलाह से निवेश में लाभ मिल सकता है। दोस्तों और मेहमानों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

शुभ उपाय: पलंग के चारों पायों में तांबे या चांदी की कील लगवाएं।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

निवेश करने से पहले पूरी योजना बनाएं। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ उपाय: मिट्टी की गुल्लक में सिक्के जमा कर जरूरतमंद बच्चों को दान करें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

शुभ उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

दिन सकारात्मक रहेगा। शाम तक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाए रखें।

शुभ उपाय: गरीब कन्याओं को चॉकलेट या मिठाई वितरित करें।

Riya Kumari