धर्म संवाद / डेस्क : Horoscope 11 जुलाई 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
यह भी पढे : Today 10 जुलाई Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सकारात्मक सोच नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। आर्थिक मामलों में रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहतर रहेगा।
शुभ उपाय: किसी जरूरतमंद की तन, मन और धन से सहायता करें।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ उपाय: साबुत हल्दी बहते जल में प्रवाहित करें।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
लंबे समय से चली आ रही थकान और तनाव से राहत मिलेगी। संपत्ति से जुड़े निवेश लाभ दे सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ उपाय: हर कार्य ईमानदारी और संयम से करें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार और मेहमानों के साथ समय आनंददायक रहेगा। स्वास्थ्य के लिए व्यायाम लाभदायक रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
शुभ उपाय: दुर्गा मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर जरूरतमंदों में बांटें।
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज आपका उदार व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। प्रेम जीवन और वैवाहिक रिश्तों में मजबूती आएगी। सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी।
शुभ उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें।
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आज भाग्य आपका साथ देगा। धार्मिक कार्यों में खर्च करने से मानसिक शांति मिलेगी। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। खाली समय का सही उपयोग करें।
शुभ उपाय: नशे से दूर रहें।
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय अच्छा रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक संभव है।
शुभ उपाय: अपने प्रिय को सफेद गुलाब भेंट करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
मेहनत का पूरा फल मिलेगा। दिनभर धन का आवागमन बना रहेगा और बचत करने में सफलता मिलेगी। पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें।
शुभ उपाय: 108 दिनों तक किसी बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज सकारात्मक सोच अपनाने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। घर से जुड़े कार्य पूरे हो सकते हैं।
शुभ उपाय: संत-महात्माओं और विद्वानों का सम्मान करें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपकी सोच बदल सकती है। उधार चुकाने की स्थिति बन सकती है। यात्रा भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ उपाय: नियमित सूर्य नमस्कार करें।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी। यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें। किसी पर जल्द भरोसा करने से बचें। परिवार के बड़े सदस्यों की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी।
शुभ उपाय: सफेद रंग के वस्त्र पहनें।
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज कार्यक्षेत्र से जल्दी छुट्टी मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग हैं। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। शाम का समय अपनी पसंद के कार्यों में बिताएं।
शुभ उपाय: नारंगी रंग की कांच की बोतल में रखा पानी पीएं।






