Do you want to subscribe our notifications ?

Today Horoscope 08 October 2026 ,जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

By Riya Kumari

Published on:

Today Horoscope 08 October 2026 ,जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

धर्म संवाद/डेस्क : Horoscope 08 October 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

यह भी पढे : Today Horoscope 07 October 2026 ,जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

मेष राशि

आज आप कई जिम्मेदारियों में व्यस्त रह सकते हैं। काम को प्राथमिकता के अनुसार पूरा करें। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से अधूरी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी शुभ आयोजन की तैयारी हो सकती है।

वृषभ राशि

आज काम के प्रति उत्साह बनाए रखना जरूरी होगा। नई जिम्मेदारी शुरुआत में चुनौतीपूर्ण लग सकती है, लेकिन सहयोगियों का साथ मिलेगा। बातचीत में संयम रखें। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें धैर्य से सुलझाएं।

मिथुन राशि

नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा रह सकता है। लंबे समय से जिस फैसले को लेकर सोच रहे थे, उसमें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। वाहन से जुड़े अचानक खर्च के लिए तैयार रहें।

कर्क राशि

आज आपका ध्यान दूसरों की मदद करने में रहेगा। सेवा और सहयोग से मानसिक संतुष्टि मिलेगी। संतान के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। पुराना लेन-देन सुलझने की उम्मीद है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

सिंह राशि

मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में किसी से बहस होने की संभावना है, इसलिए शांत रहें। पिता की ओर से नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन संबंधी चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य से स्थिति संभाल लेंगे।

कन्या राशि

आज कोई अच्छी खबर आपका दिन बना सकती है। कारोबार में किए गए बदलाव के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। खरीदारी या घर की सजावट पर खर्च हो सकता है। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि

आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला सोच-समझकर लें। पुरानी गलतियों से मिली सीख आपके काम आएगी। बिना मांगे सलाह देने से बचें। यात्रा के दौरान कीमती सामान संभालकर रखें। आर्थिक परेशानी में भाई या करीबी व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे और सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के बड़े सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करें। संपत्ति या बंटवारे से जुड़ी चर्चा हो सकती है। संतान की पढ़ाई या भविष्य को लेकर लिया गया फैसला सकारात्मक परिणाम दे सकता है।

धनु राशि

समझदारी से लिए गए फैसले राहत देंगे। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। काम से जुड़ी चिंता कम होगी। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर के संकेत हैं।

मकर राशि

परिवार और काम दोनों के लिहाज से दिन सुखद रह सकता है। परिवार में नए मेहमान के आने से खुशियां बढ़ेंगी। निवेश या शेयर बाजार से लाभ की संभावना है, लेकिन जल्दबाजी में फैसला न लें। काम की तारीफ से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ राशि

आज ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान करियर या नौकरी से जुड़ी सलाह मांग सकती है। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन अनुभव से परिस्थितियां संभाल लेंगे।

मीन राशि

परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने मतभेद बातचीत से दूर हो सकते हैं। नकारात्मक सोच से बचें और सकारात्मक रवैया अपनाएं। घूमने या पसंदीदा शौक के लिए समय मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर सामने आ सकते हैं।

Riya Kumari

Exit mobile version