Do you want to subscribe our notifications ?

गणेश चतुर्थी 2025: जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और ज्योतिषीय महत्व

By Tami

Published on:

Ganesh Chaturthi 2025

धर्म संवाद / डेस्क: भाद्रपद माह में भगवान गणेश की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है। मान्यता है कि इसी माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विघ्नहर्ता गणेश जी का जन्म हुआ था। इसी कारण पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025 (बुधवार) को मनाया जाएगा। इस दिन गणपति स्थापना और पूजा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़े : भगवान गणेश की मूर्ति खरीदने के नियम

गणेश चतुर्थी 2025: तिथि और समय

  • चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 26 अगस्त 2025, दोपहर 1:54 बजे
  • चतुर्थी तिथि समाप्त: 27 अगस्त 2025, दोपहर 3:44 बजे

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मुख्य उत्सव 27 अगस्त को ही मनाना श्रेष्ठ होगा।

गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त

  • गणेश जी की मूर्ति स्थापना और पूजा का शुभ समय:
  • सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक

इस मुहूर्त में स्थापना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मंगलकारी परिणाम प्राप्त होते हैं।

इस साल के दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग

गणेश चतुर्थी 2025 पर कई विशेष योग बन रहे हैं, जिनसे तिथि का महत्व और बढ़ जाता है:

  • प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग
  • इंद्र-ब्रह्म योग का विशेष संयोग
  • कर्क राशि में बुध और शुक्र के कारण लक्ष्मी नारायण योग

बुधवार के दिन चतुर्थी होने से पर्व का पुण्यफल और भी बढ़ जाता है।

पंचांग के अनुसार दिनभर के प्रमुख मुहूर्त

  • सूर्योदय: 05:57 बजे
  • सूर्यास्त: 06:48 बजे
  • चंद्रोदय: 09:28 बजे
  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:28 – 05:12 बजे
  • विजय मुहूर्त: 02:31 – 03:22 बजे
  • गोधूलि मुहूर्त: 06:48 – 07:10 बजे
  • निशिता मुहूर्त: 12:00 – 12:45 बजे

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .

Exit mobile version