April 2025 monthly horoscope | अप्रैल 2025 का राशिफल

By Tami

Published on:

April 2025 monthly horoscope

धर्म संवाद / डेस्क : अप्रैल 2025 का महीना सभी 12 राशियों के लिए कई नए बदलाव और अवसर लेकर आ रहा है। जहां कुछ राशियों को करियर और वित्त में सफलता मिलेगी, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल।

मेष राशि – यह महीना आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। बिजनेस में निवेश के अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद अनुभव होंगे, प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी।  इस महीने आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। मन बेचैन रहेगा।

वृषभ राशि – वृषभ राशि के लोगों के लिए यह महीना मिलाजुला साबित होगा। अनावश्यक खर्चों से बचें और अपनी बचत पर ध्यान दें। व्यापार में सोच-समझकर फैसले लें। नए लोगों से मिलेंगे और नए दोस्त भी बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे सुधार आएगा।  खान-पान पर ध्यान दें। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। अप्रैल नौकरीपेशा महिलाओं के लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है, बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। 

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

यह भी पढ़े : April 2025 festivals list | अप्रैल 2025 में आने वाले पर्व और त्योहारों कि सूची

मिथुन राशि – मिथुन राशि के लोगों के लिए साल के चौथे महीने की शुरुआत कुछ व्यस्तता लिए रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में तरक्‍की के योग बन रहे हैं।  नौकरी बदलने या नई साझेदारी करने के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखें।

कर्क राशि – कर्क राशि वालों को कार्यस्थल पर चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी। करियर-कारोबार में उन्नति और लाभ के मार्ग खुलेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। इस महीने आपके पेट से संबंधित तकलीफें बढ़ सकती हैं और आपका मन बेचैन रहेगा। नींद की कमी से परेशानी हो सकती है, समय पर आराम करें।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को अप्रैल में कई समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। तनाव, बीमारियां परेशान करेंगी। हड्डी से जुड़ी समस्‍या हो सकती है। इलाज पर पैसा खर्च होगा। यह महीना आर्थिक मामलों में उन्‍नति से भरा होगा। मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में कोई ऐसा फैसला न करें जो आपको तकलीफ दे। धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें।  नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। फिटनेस पर ध्यान दें और नियमित व्यायाम करें। प्रेम जीवन में नयापन महसूस होगा, रिश्तों में मजबूती आएगी।

कन्या राशि – साल का चौथा महीना कन्या राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। छोटे-मोटे काम करने में भी ज्‍यादा समय और ऊर्जा नष्‍ट हो सकती है। आर्थिक तंगी हो सकती है परंतु धन लाभ के योग हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आपको अपने करियर और कारोबार को लेकर खूब सावधानी से कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। क्योंकि इस दौरान आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे । धन का लेन-देन करते समय विशेष सावधानी रखनी होगी। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले खूब सोच-विचार कर लें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। छोटी-मोटी बीमारियां हो सकती हैं, नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं।

See also  Horoscope – जानिए क्या है आपका आज का राशिफल

तुला राशि – तुला राशि के जातकों के लिए यह महीना आर्थिक मामलों में धन लाभ से भरा होगा। नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में किसी अफवाह की वजह से आपको तकलीफ हो सकती है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और मेडिटेशन करें। किसी भी निर्णय को भावनाओं में बहकर लेने से बचें। अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए वर्ना आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं. आपकी खराब सेहत आपके कामकाज में आड़े आ सकती है। ऐसे में इस दौरान अपने खान-पान और दिनचर्या को सही रखें।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह महीना मिलाजुला रहने वाला है। आपके पास धन का आगमन तो होगा लेकिन खर्च की अधिकता उससे कहीं ज्यादा रहेगी।  आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। अनावश्यक खर्च से बचें। खानपान पर ध्यान दे। मौसम जनित बीमारियों से सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे, गलतफहमियों से बचें।

धनु राशि – धनु राशि के लोगों को इस महीने में भाग्य पर कम अपने कर्म पर ज्यादा विश्वास करने की जरूरत रहेगी।  व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसे धन को निकालने में मुश्किलें आ सकती हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों के सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ गिर सकता है। कार्यक्षेत्र में नया मौका मिलेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपको आलस्य और अभिमान से बचने की बहुत जरूरत रहेगी। जोड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, व्यायाम करें। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे, जिससे नए रिश्ते बनेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। 

मकर राशि – मकर राशि के लोगों के लिए नया महीना थोड़ा ज्यादा ही उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है।  किसी भी क्षेत्र में कदम आगे बढ़ाने से पहले खूब सोच-विचार कर लेना चाहिए। धैर्य के साथ अपने परिवार के मामलों को देखें तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। धन आगमन के साथ खर्च में एक बार फिर से वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा के योग हैं, जो लाभदायक रहेंगे। थकान और मानसिक तनाव से बचें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। चोट-चपेट लगने की आशंका है। 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए कहीं ज्यादा बेहतर और शुभता वाला रहने वाला है। धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे . किसी व्यक्ति विशेष की मदद से लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं भी सुखद और लाभप्रद साबित होंगी। नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार लें। आप अपनी लव लाइफ में एक नए मुकाम की ओर आगे बढ़ेंगे। कामकाजी महिलाओं का मान-सम्मान घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार में सुकून रहेगा । इस समय की गई यात्राओं से भी आपको अच्छी खबर मिलेगी।

मीन राशि –  मीन राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग विदेश में करियर या कारोबार के लिए प्रयासरत है, उन्हें मनचाही सफलता पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। बिजनेस में सोच-समझकर फैसले लें, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी खबर को सुनकर आपका मन दुखी हो सकता है।  इस दौरान खूब सोचने-समझने के बाद बोलें या फिर कोई बड़ा कदम उठाएं। अधिक तनाव लेने से बचें, नियमित व्यायाम करें। प्रेम संबंध से जुड़ा कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा, पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .