Do you want to subscribe our notifications ?

मंगल-राहु से बना अंगारक योग! 4 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, 2 सितंबर तक रहें सतर्क

By Tami

Published on:

Angarak Yog 2026 Mangal Rahu (1)

धर्म संवाद / डेस्क : ज्योतिषीय गणना के अनुसार मंगल के आद्रा नक्षत्र में प्रवेश के बाद अंगारक योग बनने की बात कही जा रही है। मंगल को ऊर्जा, साहस और आक्रामकता से जुड़ा ग्रह माना जाता है, जबकि राहु अचानक बदलाव और अप्रत्याशित परिस्थितियों का संकेत देता है। ऐसे में मंगल-राहु के प्रभाव से कुछ राशियों के लिए यह अवधि चुनौतीपूर्ण रह सकती है।

यह भी पढ़े : Shani Nakshatra Parivartan 2026: 20 अगस्त से इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मेष, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को 2 सितंबर तक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। इस दौरान स्वास्थ्य, रिश्तों, पैसों और महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर सतर्क रहना बेहतर होगा।

क्या है अंगारक योग?

ज्योतिष में मंगल और राहु के संबंध को अंगारक योग से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि इस दौरान व्यक्ति के भीतर जल्दबाजी, गुस्सा और बेचैनी बढ़ सकती है। वहीं अचानक परिस्थितियां बदलने की संभावना भी बताई जाती है। ऐसे में इस अवधि के दौरान शांत रहकर फैसले लेना और अनावश्यक विवादों से बचना बेहतर माना जाता है।

मेष राशि: स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क

मेष राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। व्यस्त दिनचर्या के बीच अपनी सेहत को नजरअंदाज करने से बचें। थकान, कमजोरी या छोटी-मोटी परेशानियां महसूस हो सकती हैं।

गुस्से में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। वाहन चलाते समय भी जल्दबाजी न करें। अपने रूटीन को व्यवस्थित रखें और पर्याप्त आराम के लिए समय निकालें।

कर्क राशि: रिश्तों में बढ़ सकती है गलतफहमी

कर्क राशि वालों पर इस ज्योतिषीय बदलाव का असर रिश्तों और मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा सोचने से तनाव बढ़ सकता है। लव लाइफ में गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। पार्टनर से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को भी जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि: पैसों के मामले में रहें सावधान

वृश्चिक राशि वालों को इस अवधि में आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे-समझे निवेश या बड़ा वित्तीय जोखिम लेने से बचें।

अचानक खर्च बढ़ने की स्थिति बन सकती है, इसलिए पहले से बजट बनाकर चलना बेहतर होगा। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें और किसी परेशानी को लंबे समय तक नजरअंदाज न करें।

धनु राशि: रिश्तों और संतान पक्ष को लेकर चिंता

धनु राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों के लिहाज से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लव लाइफ में नकारात्मक सोच और छोटी-छोटी बातों पर शक तनाव बढ़ा सकता है। संतान पक्ष को लेकर भी चिंता रह सकती है। ऐसे में किसी भी मामले में जल्दबाजी करने के बजाय पूरी स्थिति को समझना जरूरी होगा। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें और धैर्य बनाए रखें।

2 सितंबर तक इन बातों का रखें ध्यान

  • गुस्से और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें।
  • अनावश्यक बहस और विवाद से दूरी रखें।
  • वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
  • आर्थिक मामलों में बिना सोचे जोखिम न लें।
  • रिश्तों में शक और गलतफहमी को बढ़ने न दें।
  • स्वास्थ्य और आराम को नजरअंदाज न करें।

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .

Exit mobile version