ज्योतिष शास्त्र में गुरु यानी बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, शिक्षा, धन, संतान और भाग्य का मुख्य कारक माना गया है।
इसी कारण कहते हैं जिन लड़कियों का मूलांक 3 होता है वे अपनी परिवार के लिए लकी चार्म साबित होती हैं और बृहस्पति की कृपा से जीवन में खूब बुलंदियां छूती हैं।
· मूलांक 3 की लड़कियां बुद्धिमान और समझदार होती हैं। ये हर परिस्थिति को बहुत ही शांत और सटीक तरीके से संभालना जानती हैं।
· ये अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा करती हैं। घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनाए रखती हैं।
ये अपने मायके के लिए तो ये भाग्यशाली होती ही हैं, साथ ही ससुराल के लिए भी लकी साबित होती हैं।
इनकी निर्णय क्षमता भी बेहद मजबूत होती है। इनके अंदर नेतृत्व करने का गुण जन्म से ही होता है।
ये शिक्षा, प्रशासन, बैंकिंग, परामर्श, बिजनेस और मीडिया जैसे क्षेत्रों में बहुत नाम और पैसा कमाती हैं।
मूलांक 3 की लड़कियों की सबसे बड़ी खासियत उनका स्वाभिमान होता है। ये अपने दम पर पहचान बनाना पसंद करती हैं और इस कार्य में सफल भी होती हैं।