Today 09 जुलाई Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

By Riya Kumari

Published on:

Today 09 जुलाई Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

धर्म संवाद / डेस्क : Horoscope 08 जुलाई 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

यह भी पढे : Today 08 जुलाई Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

मेष राशि (Aries Horoscope)

आज अनावश्यक यात्राओं से बचें, क्योंकि ये थकान और तनाव बढ़ा सकती हैं। आर्थिक मामलों में जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में नए विचार मिलेंगे और आपकी संवाद क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नियमित दिनचर्या अपनाएं।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

शुभ उपाय: दिव्यांग लोगों की सेवा करें, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

तनाव कम करने के लिए परिवार और बच्चों के साथ समय बिताएं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ उपाय: अपने इष्टदेव की पूजा करें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी और नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा।

शुभ उपाय: घर में गंगाजल रखें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

नकारात्मक सोच से बचें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ उपाय: बिना धोए कपड़े दोबारा न पहनें।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

See also  Today 28 June Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

शुभ उपाय: गुरु और बच्चों की सहायता करें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

भागदौड़ के बावजूद ऊर्जा बनी रहेगी। संपत्ति में निवेश लाभदायक हो सकता है। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें और यात्रा के योग बन रहे हैं।

शुभ उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि (Libra Horoscope)

जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे और दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

शुभ उपाय: पक्षियों को सात अनाज (सतनाजा) खिलाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। करियर में अनुभवी लोगों की सलाह लाभदायक साबित होगी।

शुभ उपाय: कांसे का टुकड़ा हरे कपड़े में बांधकर रखें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

खान-पान पर नियंत्रण रखें। फिजूल खर्च से बचें और परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और काम का दबाव बढ़ सकता है।

शुभ उपाय: जरूरतमंद कन्याओं को सफेद मिठाई दान करें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

व्यायाम और फिटनेस पर ध्यान दें। पुराने निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर कम बोलें और सोच-समझकर फैसले लें।

शुभ उपाय: काला नमक, अदरक और खजूर का सेवन करें।

कुम्भ राशि (Aquarius Horoscope)

स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार और जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। नई जानकारी भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

शुभ उपाय: हल्दी वाला दूध पिएं और हल्दी मिले पानी से स्नान करें।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज परिवार से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे।

शुभ उपाय: गौशाला में सवा किलो जौ का दान करें।

Riya Kumari